Edited By ,Updated: 26 Mar, 2016 03:48 PM
राजस्थान के जैसलमेर में बिना वीजा घुसे 35 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पाक नागरिक बिना वीजा के जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि...
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में बिना वीजा घुसे 35 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पाक नागरिक बिना वीजा के जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आए थे।
सभी पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की निगरानी में हैं। गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रामदेवरा के एस.एच.ओ कुशल चंद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
एस.एच.ओ ने बताया, 'हमने इस बारे में उच्च अधिकारियों को बता दिया है और हमें जो निर्देश मिलेंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने बताया कि इन पाकिस्तानी नागरिकों के पास सिर्फ मथुरा और हरिद्वार का वीजा था। इसलिए उन्हें रोका गया।