वीड‍ियो में देखिए, कैसे एक छोटे से बच्चे ने उड़ाया केजरीवाल का मजाक

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2017 04:24 PM

a small child s joke on kejriwal

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। लोग उन पर तरह-तरह के मजाक बनाते रहते हैं।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। लोग उन पर तरह-तरह के मजाक बनाते रहते हैं। हाल ही में फेसबुक पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक छोटा से बच्चा केजरीवाल से कुछ सवाल पूछ रहा है। वीडियो की शुरुआत केजरीवाल से होती है। केजरीवाल कहते हैं कि सब लोगों को मेरा नमस्कार। इसके बाद एक बच्चा सामने आता है वह कुर्सी पर बैठा है और उसके सामने एक टेबल पर नोटबुक रखी हुई है। बच्चा भी नमस्कार कहता है। इसके बाद शुरू होता है सवाल-जवाब का सिलसिला।

केजरीवाल: दोस्तो क्या आपको पता है कि दिल्ली में साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी किसकी है?
बच्चा: थोड़ी देर सोचता है और हंसते हुए कहता है कि अमेरिका वालों की, फिर कहता है कि ऑफ कोर्स अंकल दिल्ली वालों की।

केजरीवाल: दिल्ली में रोज झाड़ू लगाने की जिम्मेदारी किसकी है?
बच्चा: झाड़ू तो आपका सिंबल है तो खुद समझो किसकी है।

केजरीवाल: आपके इलाके से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है?
बच्चा: अरे! अंकल पढ़ने दो न क्यों केबीसी-केबीसी खेल रहे हो।

केजरीवाल: कई लोगों को ये गलतफहमी है।
 बच्चा बीच में बोल उठा: दिल्ली लंदन जैसा बनेगा, फिर हंसता है और कहता है कि ये किसका ख्वाब है दिल्ली को लंदन बनाने का?

केजरीवाल: ये दिल्ली सरकार का काम नहीं है।
बच्चा: तो क्या यूपी सरकार का काम है?

 

केजरीवाल: शर्म आती है दिल्ली को देश की राजधानी कहते हुए।
बच्चा: हंसते हुए, तो शर्मा दो न।

बच्चा: कितने दिनों से नहाए नहीं हो वैसे?
केजरीवाल: पिछले 20 साल से।

बच्चा: आप और आपके रिश्तेदार खाते क्या हैं वैसे?
केजरीवाल: इतना पैसा एमसीडी में इकट्ठा होता है सारा पैसा खा जाते हैं।

बच्चा: आप पॉलिटिक्स के अलावा पैसे कैसे कमाते हैं?
केजरीवाल: हाऊस टैक्स आपसे लेते हैं, एडवर्टाइजिंग की इनकम है, पार्किंग की इनकम है।

बच्चा: आप अपने पार्टी के एमएलए के बारे में भी कुछ बताएं?
केजरीवाल: चुनाव जीतने के पहले साइकिल पर चलाया करते थे। चुनाव लड़ने के पहले स्कूटर पर चलाया करते थे और अब इनकी पांच-पांच कोठियां, पांच-पांच गाड़ियां बड़ी-बड़ी मर्सडीज, ऑडी हैं।

फेसबुक पर इस वीडियो को अब तक करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। केजरीवाल और बच्चे के फनी सवाल-जवाब आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!