Edited By ,Updated: 14 Nov, 2016 08:23 PM
500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 1860-180-2067 पर कॉल करने पर लोग बैंक और नोट संबंधी कोई भी जानकारी हासिल कर...
चंडीगढ़, (विजय) : 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 1860-180-2067 पर कॉल करने पर लोग बैंक और नोट संबंधी कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह नंबर सोमवार से शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक काम करेगा। प्रशासन को लगातार इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि संबंधित बैंक में खाता नहीं होने के कारण बैंक कर्मी नोट बदलने से इनकार कर देते हैं।
इस पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आर.बी.आई. की गाइडलाइंस के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी ब्रांच में नोट बदलवा सकता है। फिर चाहे उस व्यक्ति का संबंधित बैंक में खाता हो या न हो। हालांकि उसे नोट बदलने के फार्म के साथ अपना वैध प्रमाण पत्र भी लगाना होगा और मूल कॉपी भी दिखानी होगी। किसी भी बैंक के मना करने पर व्यक्ति तुरंत इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकता है। शिकायत के बाद व्यक्ति को मौके पर ही सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।