'बीमार मानसिकता से ग्रस्त हैं मोदी'

Edited By ,Updated: 17 Apr, 2015 05:26 PM

article

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए आज कहा कि वह विदेशों में देश और देश की जनता का अपमान कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए आज कहा कि वह विदेशों में देश और देश की जनता का अपमान कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।  कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री मोदी देश के बाहर जिस तरह की बातें कर रहे हैं उससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरी है और देश की जनता का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा, जर्मनी में मोदी ने कहा कि भारत अब भीख नहीं मांगेगा। क्या भारत ने कभी किसी से भीख मांगी है। हमने हमेशा गरीब देशों की मदद की है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही भारत जी-20 का सदस्य है। ’’ शर्मा ने कहा कि कनाडा में भी मोदी ने मेजबान प्रधानमंत्री विलियम हार्पर की मौजूदगी में गलतबयानी की।

 उन्होंने कहा कि मोदी ने दावा किया कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री 42 साल बाद कनाडा की यात्रा पर आया है जो पूरी तरह गलत है। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ़ मनमोहन सिंह जून 2010 में प्रधानमंत्री हार्पर के बुलावे पर वहां गए थे। यह द्विपक्षीय वार्ता थी और इस दौरान उन्होंने जी-20 सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था। डॉ़ सिंह ने तब  हार्पर के  साथ संयुक्त बयान भी जारी किया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी को यह समझना चाहिए कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेता और आरएसएस के प्रचारक नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। वह इससे पहले की सभी सरकारों खासकर पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत घोटालों का देश नहीं बल्कि महान, मजबूत, आत्मनिर्भर देश है। मोदी को विरासत में मजबूत अर्थव्यवस्था मिली थी। संप्रग सरकार के दस साल के कार्यकाल में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन मोदी दुनिया में यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि 16 मई 2014 के बाद ही भारत दुनिया के नक्शे पर उभरा है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विदेशों में देश की अंदरूनी राजनीति की चर्चा करके अपने पद की गरिमा को गिराया है। 

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ़ मनमोहन सिंह तक सभी ने कभी शालीनता को नहीं त्यागा लेकिन मोदी बीमार मानसिकता से ग्रस्त हैं। उनका व्यवहार अशोभनीय है। कांग्रेस ने आज तक संयम बनाए रखा लेकिन मोदी अब उसे प्रतिक्रिया के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि  अब जहां भी मोदी जाएंगे, कांग्रेस के नेता भी वहां जाएंगे ताकि उनके दुष्प्रचार को जवाब दिया जा सके। 

    Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!