Edited By ,Updated: 08 Jul, 2015 10:55 AM
उत्तर नागपुर के एक हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मार वहां से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में हुक्का पार्लर के मैनेजर विनोद देवानी व कुछ स्टूडेंट्स है, जो पढ़ाई के बहाने इस हुक्का पार्लर में बैठकर मौज मस्ती करते थे।
नागपुर: उत्तर नागपुर के एक हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मार वहां से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में हुक्का पार्लर के मैनेजर विनोद देवानी व कुछ स्टूडेंट्स है, जो पढ़ाई के बहाने इस हुक्का पार्लर में बैठकर मौज मस्ती करते थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जरीपटका इलाके में इटारसी पुलिया पर गिरीश जेसानी का दो मंजिला मकान है। जरीपटका के थानेदार दीपक खोब्रागडे को खुफिया जानकारी मिली कि दो मंजिला इमारत के सीक्रेट कमरे में हुक्का पार्लर चलता है।
जिसका मालिक परेश गंगाराम कोडवानी है। परेश ने यहां हुक्का पार्लर चलाने के लिए कमरे किराए पर ले रखा था। यह हुक्का पार्लर काफी दिनों से सीक्रेट रुप से चल रहा था।