Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 05:54 PM
भ्रष्टाचार निरोधक लहर पर सवार होकर राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भ्रष्टाचार को एक मुद्दा बनाया है लेकिन इस बार वह निशाना दिल्ली के दिल से नहीं बल्कि ट्विटर से साध रहे हैं। केजरीवाल का भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को गति सबसे पहले इंडिया...
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार निरोधक लहर पर सवार होकर राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भ्रष्टाचार को एक मुद्दा बनाया है लेकिन इस बार वह निशाना दिल्ली के दिल से नहीं बल्कि ट्विटर से साध रहे हैं। केजरीवाल का भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को गति सबसे पहले इंडिया गेट पर मिली थी।
केजरीवाल हाल में सामने आए उस करोड़ों रूपए के घोटाले को लेकर विशेष रूप से माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर मुखर रहे हैं जिसमें पीएनबी और उद्योगपति नीरव मोदी की संलिप्तता है। केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में कई ट््वीट किये हैं। इन ट््वीट में उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधा है।
गत सप्ताह तीन दिनों के दौरान केजरीवाल ने करीब 35 ट््वीट किए हैं जिसमें 24 पोस्ट घोटाले पर थे। इनमें से अधिकतर में उन्होंने जालसाजी और ज्वेलर नीरव मोदी के भारत से चले जाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने 16 फरवरी के एक ट््वीट में कहा कि भाजपा सरकार को विशिष्ट समयसीमा देनी चाहिए जिसमें वे विजय माल्या और नीरव मोदी को वापस भारत लाएंगे और कब तक उनसे पैसे वसूल होंगे। उन्होंने 15 से 17 फरवरी तक किए गए अधिकतर ट््वीट में केंद्र सरकार पर निशाना साधा लेकिन कुछ में उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री का उल्लेख किया ।