Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 03:27 PM
अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के चलते सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जम्मू: अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के चलते सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने बार्डर के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान आईबी और एलओसी को निशाना बनाकर लगातार गोलीबारी कर रहा है।
शनिवार रात को पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गइ जबकि पांच अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। रविवार रात को भी पाकिस्तान ने नौ बजे गोलीबारी शुरू की और सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक गोलीबारी करता रहा।