BJP ने इतिहास में पहली बार राज्यसभा में कांग्रेस को पछाड़ा, बनी सबसे बड़ी पार्टी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 11:49 AM

bharatiya janata party  lok sabha  rajya sabha  congress

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व के 65 साल के इतिहास को तोड़ते हुए लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व के 65 साल के इतिहास को तोड़ते हुए लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। राज्यसभा में अब भाजपा के 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास सिर्फ 57 सांसद हैं। जैसे ही मध्य प्रदेश के सम्पतिया उइके ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की, राज्यसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

 राज्य सभा में अभी भी बहुमत से दूर है बीजेपी
 राज्य सभा में कुल 245 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के राज्य सभा में 57 सांसद हैं। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी अभी राज्य सभा में बहुमत से दूर है। इसी महीने पश्चिम बंगाल और गुजरात की राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में राज्य सभा की छह और गुजरात में तीन सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों के लिए अगले हफ्ते चुनाव होना है। संपतिया उइके नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री अनिल दवे की जगह राज्य सभा भेजे गए हैं। उइके निर्विरोध चुनाव जीते। दवे का इसी साल मई में निधन हो गया था।

बीजेपी पहले ही लोकसभा में बड़ी पार्टी बनी हुई है
बता दें कि 2014 में हुए आम चुनाव को जीतकर बीजेपी पहले ही लोकसभा में बड़ी पार्टी बनी हुई है। लोकसभा में बीजेपी के पास 281 सांसद हैं। कांग्रेस 45 सांसदों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: तमिलनाडु की दो पार्टियां एआईएडीएमके और डीएमके है। कांग्रेस 2018 तक सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी राज्यसभा में रहती लेकिन उसके दो सदस्यों की मृत्यु के बाद संख्या कम हो गई। इसी महीने राज्यसभा की 9 सीटों के लिए चुनाव भी होने हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!