पति से मिलाने की बात कहकर नंदोई ने किया महिला से रेप, फिर बाढ़ में फैंका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 03:30 PM

bihar  rap  police

बाढ़ से प्रभावित बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत के साथ रिश्तों को कंलकित कर दिया है। दरअसल बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप किया और जान से मारने के इरादे से बाढ़ में बहा दिया।

पटना: बाढ़ से प्रभावित बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत के साथ रिश्तों को कंलकित कर दिया है। दरअसल बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप किया और जान से मारने के इरादे से बाढ़ में बहा दिया।  

जानकारी मुताबिक पीड़िता अपने पति से लगभग तीन साल से अलग रह रही थी। बीते सोमवार को पीड़िता का नंदोई उसके पास आया और उसे उसके पति के पास ले जाने की बात कह कर साथ ले गया। सुनसान जगह पर मौका पा कर महिला के नंदोई ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे बाढ़ के पानी में फेंक दिया। कुछ लोगों ने पीड़िता को पानी से निकाल कर उसकी जान बचायी और तब महिला ने पुलिस से पूरा मामला बताया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूलते हुए कहा कि उसने पीड़िता की मर्जी से संबंध बनाए थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!