'वेंटीलेटर पर है कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी पकड़े हुए उसकी खाट'

Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 05:07 PM

bjp  congress  laxmikant vajpayee  modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्नगल आरोप लगा कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्नगल आरोप लगा कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि वाजपेयी आज यहां आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता का विश्वास खो दिया है। कांग्रेस पार्टी वेंटीलेटर पर है और उसकी खाट राहुल गांधी पकड़े हुए है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश की जनता को लूटने का काम किया था और अब कांग्रेस की असलियत देश की जनता जान गई है। 

वाजपेयी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त और पोषक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोट बंदी को देश के 90 प्रतिशत से भी अधिक नागरिक अपना समर्थन दे रहे है। नोटबंदी से केवल काला बाजारी और भ्रष्टाचारी परेशान है।  मोदी की देश विदेश में बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस के नेता बौखला गए है और बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है देश का तेजी से विकास हुआ है। 

वाजपेयी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा भेजे गए धन का भ्रष्ट मंत्रियों एवं अधिकारियों द्वारा बंदरबाट किया जा रहा है। प्रदेश के इस सरकार को हटाकर भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार बनाकर ही विकास किया जा सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!