भाजपा विधायक का विवादित बयान-वही किसान मरे जिन्होंने चाटी सब्सिडी (Video)
Edited By ,Updated: 18 Feb, 2017 02:12 AM
मध्य प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने आत्महत्या करने वाले किसानों पर आपत्तिजनक बयान दिया है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने आत्महत्या करने वाले किसानों पर आपत्तिजनक बयान दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मरे वो किसान हैं जो काम कम और सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं। वे भोपाल की हुजूर सीट से विधायक हैं। पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे पहले भी कई बार वे अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं।
गौरतलब है कि रामेश्वर शर्मा इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। भाजपा विधायक ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर कहा था कि अरविन्द केजरीवाल, संजय निरुपम जो कह रहे हैं उससे तो यही लगता है कि अपने मा-बाप की सुहाग रात का वीडियो देखकर अपने बाप पर भरोसा करेंगे। भाजपा नेता के इस बयानों से राजनीति गरमा गइ थी।