जम्मू : अंतराष्ट्रीय बार्डर से लेकर एलओसी तक पाक की गोलाबारी शुरू, जवान शहीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 09:41 PM

cfv starts at ib jammu

पाकिस्तान ने जम्मू में अंतराष्ट्रीय बार्डर से लेकर पुंछ में एलओसी तक गोलाबारी शुरू कर दी है। शाम से पाकिस्तानी सैनिक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोले बरसा रहे हैं। इससे सीमा से सटे गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जम्मू: पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फिर से गोलाबारी शुरू कर दी है। पाक सैनिकों द्वारा छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की जा रही है। इससे सीमा से सटे गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। शाम से हो रही गोलाबारी में सुचेतगढ़ सेक्टर में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजोरी के केरी सेक्टर में पाक की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है।  शहीद हुए जवान की पहचान 6 मद्रास के लांस नायक श्याम अब्राहम के रूप में हुई है।


PunjabKesari
पाकिस्तान द्वारा सांबा सेक्टर, रामगढ़, अरनिया, सुचेतगढ़, नारायणपुर, अखनूर के बोबियां, पुंछ, मेंढर, बालाकोट और झंगर में छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की जा रही है। जटटां सुचेतगढ़ में सिविल नागरिक भी घायल हुए हैं। इससे पहले सुबह पाक की गोलाबारी में एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया था जबकि दो स्थानीय नागरिक मारे गए थे वहीं 24 लोग भी घायल हो गए थे।

परगवाल सेक्टर में भी गोलाबारी, जवान घायल
अखनूर के परगवाल सेक्टर में आईबी पर भी पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया है।
 

शुरू हो गया विस्थापन
गोलाबारी के  बीच बार्डर के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रामगढ़ सेक्टर से करीब तीन सौ लोगों को ठंडी खुई स्थित अस्थायी राहत शिविर में रखा गया है। वहीं आरएसपुरा से भी विस्थापन शुरू हो गया है।PunjabKesari


स्कूल बंद करने के आदेश
आरएसपुरा सेक्टर में बार्डर के पांच किलोमीटर दायरे के अन्दर सभी स्कूलों को 20 तारीख को बंद करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!