प्रशासन का यू-टर्न, सिटको के सी.ई.ओ. पद से हटाए जाने के बाद कविता सिंह को फिर मिलेगा चार्ज

Edited By ,Updated: 03 Dec, 2016 09:26 AM

chandigarh housing board

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) में चल रही उठापटक के बीच अब यू.टी. प्रशासन को ही अपने फैसले पलटने में मजबूर होना पड़ रहा है। वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि बोर्ड की सी.ई.ओ. कविता सिंह को उनके पद से रिलीव कर दिया गया है।

चंडीगढ़(विजय) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) में चल रही उठापटक के बीच अब यू.टी. प्रशासन को ही अपने फैसले पलटने में मजबूर होना पड़ रहा है। वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि बोर्ड की सी.ई.ओ. कविता सिंह को उनके पद से रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह अब यू.टी. कैडर के ही आई.ए.एस. ऑफिसर जितेंद्र यादव को यह चार्ज दे दिया गया है। लेकिन 24 घंटे बाद ही प्रशासन ने अपने ही फैसले को बदलते हुए प्रेस नोट जारी कर दिया कि जितेंद्र यादव के पास यह चार्ज केवल तब तक रहेगा जब तक कविता सिंह छुट्टी पर हैं। सिटको की एम.डी. कविता सिंह 11 दिसम्बर तक छुट्टी पर चल रही हैं। लेकिन अधिकारी यह बात समझ से परे है कि कविता सिंह 26 नवम्बर से छुट्टी पर चल रही है। अचानक ही प्रशासन ने उन्हें बोर्ड की सी.ई.ओ. के पद से रिलीव करने और फिर से उन्हें यह चार्ज सौंपने का फैसला क्यों ले लिया?  दरअसल कविता सिंह पहले ही सी.एच.बी. के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस के साथ विवाद के चलते प्रशासन को खुद ही लिख कर इस बारे में दे चुकी थी कि वे यहां सी.एच.बी. में काम नहीं करना चाहती इसलिए उनको रिलीव कर दिया जाए। जिस पर प्रशासन ने फैसला तो ले लिया मगर अचानक ही अपने निर्णय को पलट दिया।

 

पुरुषार्थ भी शहर से बाहर :
निगम कमिश्नर बलदेव पुरुषार्थ 6 दिसम्बर को पैरिस (फ्रांस) में होने वाले स्मार्ट सिटी के सैमीनार में भाग लेने जा रहे हैं। जिस कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला लिया है कि उनके चार्ज सैक्रेटरी टैक्नीकल एजुकेशन डॉ. एस.बी. दीपक कुमार को दिए जाएंगे। दीपक कुमार के पास तब निगम कमिश्नर का चार्ज रहेगा, जब तक पुरुषार्थ वापस ज्वाइन नहीं कर लेते।

 

ऑफिसर्स की कमी और ओवरलोड भी बनी वजह :
इस समय चंडीगढ़ प्रशासन में आई.ए.एस. की भारी कमी चल रही है। यही वजह है कि जिन अधिकारियों के पास अधिक चार्ज हैं प्रशासन उन पर अधिक बोझ डालने की स्थिति में नहीं है। इस समय जितेंद्र यादव के पास स्पेशल सैक्रेटरी फाइनेंस, सैक्रेटरी हाऊस अलॉटमैंट कमेटी (लोवर), डायरैक्टर हायर एजुकेशन, डायरैक्टर इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी, डायरैक्टर कल्चर अफेयर्स, डायरैक्टर टूरिज्म और डायरैक्टर हॉस्पिटैलिटी का भी अतिरिक्त चार्ज है। ऐसे में अगर उन्हें बोर्ड के सी.ई.ओ. का भी चार्ज मिल जाता है तो जितेंद्र यादव पर काफी अधिक बोझ बढ़ेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!