Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 06:12 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पाश्र्वगायक मोहम्मद रफी की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ....
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पाश्र्वगायक मोहम्मद रफी की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बनर्जी ने Tweet किया, मोहम्मद रफी को उनकी मधुर आवाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। रफी साब के नाम से लोकप्रिय मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह हिन्दी फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध पाश्र्वगायक थे। उन्हें 1967 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।
उन्होंने बंगाली, कोंकणी, भोजपुरी, उड़यिा, पंजाबी, मराठी, सिंधी, कन्नड़, गुजराती, तेलुगू , मगही, मैथिली और उर्दू भाषाओं में करीब 26 हजार से अधिक गाने गाए। भारतीय भाषाओं के अलावा उन्होंने अंग्रेजी, फारसी, अरबी, क्रियोल और डच भाषाओं में गाने गाए थे। गूगल ने भी मो. रफी का डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।