Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 01:59 PM
सूबे की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शांति राय के पोते की कर्नाटक में रविवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से डॉ. शांति राय के घर पर मातम का माहौल छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार जयंत बेलगाम के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस...
पटनाः सूबे की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शांति राय के पोते की कर्नाटक में रविवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से डॉ. शांति राय के घर पर मातम का माहौल छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार जयंत बेलगाम के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र था। अपने 3 दोस्तों के साथ बेलगाम जाते समय रास्ते में जयंत इस घटना का शिकार हुआ। जयंत सहित एक अन्य साथी की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे साथी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।