42 लाख की जाली करंसी मामला : पुलिस ने दिल्ली लुधियाना, चंडीगढ़, मनीमाजरा में की छापेमारी

Edited By ,Updated: 03 Dec, 2016 11:26 AM

fake currency

42 लाख की जाली करंसी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक साथ दिल्ली लुधियाना, चंडीगढ़, मनीमाजरा में छापेमारी की।

मोहाली(राणा) : 42 लाख की जाली करंसी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक साथ दिल्ली लुधियाना, चंडीगढ़, मनीमाजरा में छापेमारी की। पुलिस ने दिल्ली में 40 लाख की जाली करंसी बरामद करनी है। इसके साथ ही फरार चल हर्ष व प्रमोद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों व जानकारों का रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी अभी मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अभी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जबकि दोनों मामूली ड्राइवर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस उसकी तलाश में है जिससे नोट छापने के लिए कागज लिए जाते थे। 

 

डीलर्स से संपर्क कर कार मालिक का लगाएगी पता :
पुलिस ने ये करंसी क्यू सेवन सीरीज की ऑडी कार से बरामद किए थे जिस पर नंबर एच.आर. 70 यू 0004 लगा था व उस पर लाल बत्ती भी थी। नंबर देख पुलिस ने इसकी पहचान के लिए चंडीगढ़ व हरियाणा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट से संपर्क किया था लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। अब पुलिस ऑडी डीलर्स से सम्पर्क साधने में जुटी है। इसके लिए बकायदा पुलिस टीमें ऑडी के शोरूमों का दौरा भी करेंगी। एस.एच.ओ. सोहाना हरसिमरन बल ने कहा कि जल्दी कार मालिक का पता लग जाएगा। गिरोह में शामिल सुमन नागपाल लुधियाना का रहने वाला है और फाइनैंस व प्रॉपटी का काम करता है। इसके अलावा वह एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नागपाल के कई प्रॉपर्टी डीलर्स से भी लिंक थे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!