Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 11:15 AM
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐेसें में भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। इसके बाद राहुल गांधी अहमदाबाद में पार्टी...
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐेसें में भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सुबह जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। इसके बाद राहुल गांधी अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज सीप्लेन से अंबाजी के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। प्लेन में सवार होने से पहले साबरमती रिवर फ्रंट पर पहुंच पीएम मोदी ने वहां जमा हुए अपने प्रशंसकों की भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। साबरमती रिवर फ्रंट से सी-प्लेन के जरिए पीएम धरोई जाएंगे जहां से सड़क मार्ग के जरिए अंबाजी मंदिर पहुंचेंगे। वहां पूजा-पाठ करने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।