11 साल का दूल्हा 26 की दुल्हन, जानिए इस शादी की असली वजह

Edited By ,Updated: 29 Jun, 2016 12:12 PM

jaisalmer sakal film rajasthan

जैसलमेर में ढाणी में 11 साल के एक लड़के की शादी 26 साल की लड़की से करवा दी गई। जानकारी मुताबिक ढाणी में ऐसी परंपरा है जहां लड़के की शादी दोगुनी उम्र की लड़की से कराई दी जाती है।

नई दिल्ली: जैसलमेर में ढाणी में 11 साल के एक लड़के की शादी 26 साल की लड़की से करवा दी गई। जानकारी मुताबिक ढाणी में ऐसी परंपरा है जहां लड़के की शादी दोगुनी उम्र की लड़की से कराई दी जाती है। शादी के बाद परिवार के बड़े बुजुर्ग भी अपना हक जताते हैं। उसका शारीरिक शोषण भी किया जाता है।
 
ये अनोखी कहानी वास्तविक नहीं बल्कि फिल्मी है
घबराइए नहीं, बाल विवाह की ये अनोखी कहानी वास्तविक नहीं बल्कि फिल्मी है। यह एक फिल्म की कहानी है जो सच्ची घटना से जुड़ी है। यह कहानी राजस्थान में बाल विवाह की थीम को लेकर बनी फिल्म 'सांकल' की है। यह फिल्म देश के उन हिस्सों की हकीकत बयां करता है जहां आज भी इस तरह की सामाजिक समस्या बरकरार है। 16 जुलाई को मेलबर्न में एक फेस्टिवल शुरू होने वाला है। इस फेस्टिवल में फिल्म सांकल को दिखाया जाएगा। 

ये है फिल्म की कहानी
फिल्म में राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर के पास के एक गांव की कहानी दिखाई गई है। जहां समाज की पियोरिटी बनाए रखने के लिए एक लड़कियों की शादी अपनी ही कम्युनीटी में की जाती है। इसी बीच लड़कों की कमी होने से एक लड़की की शादी 11 साल के बच्चे से कर दी जाती है। फिर इनकी जिंदगी में कैसी उठा-पटक शूरू होती है फिल्म इसी पर आधारित है। 
 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!