Edited By ,Updated: 10 May, 2016 10:35 PM
मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
रीवा : मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का नाम अरविंद मौर्य है। अरविंद अपने घर में ही मोबाइल पकड़े हुए था। मोबाइल चलाते वक्त एकदम से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि घर के बाकी लोग फटाफट ब्लास्ट वाले कमरे में पहुंच गए। हादसे में अरविंद बुरी तरह से घायल हो गया।
अरविंद मौर्य के शरीर के कई हिस्सों से खून बहने लगा। उसके पेट और सीने में अधिक चोटें आई हैं। 11 साल के अरविंद को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों को इस हादसे से सबक लेना चाहिए और बच्चों के हाथ में मोबाइल देते वक्त ध्यान रखें।