Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 04:36 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जदयू और भाजपा के गुजरात चुनाव में आमने-सामने आने पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा यह गठबंधन कुछ समय के लिए ही है। जल्द ही बिहार में भी जदयू-भाजपा के रास्ते अलग हो जाएंगे। लालू प्रसाद यादव ने सासाराम में जहरीली शराब...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जदयू और भाजपा के गुजरात चुनाव में आमने-सामने आने पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा यह गठबंधन कुछ समय के लिए ही है। जल्द ही बिहार में भी जदयू-भाजपा के रास्ते अलग हो जाएंगे।
लालू प्रसाद यादव ने सासाराम में जहरीली शराब से हुई 5 लोगों की मौत को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और प्रशासन की मिलीभगत के साथ बिहार में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। शराबबंदी का कानून पूरी तरह से फेल हो चुका है।