नीतीश ने बाढ़ग्रस्त लोगों को जल्द आर्थिक मदद देने के दिए आदेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 02:32 PM

nitish ordered to give financial help to flood victims

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त लोगों को जल्द आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि बकरीद से पहले ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाए ताकि उन्हेें त्योहार से पहले मदद मिल सके।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त लोगों को जल्द आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि बकरीद से पहले ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाए ताकि उन्हेें त्योहार से पहले मदद मिल सके। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाली 6 हज़ार नगद राशि की मदद जल्द से जल्द उपलब्द करवाने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन पीड़ितों का खाता नही खुला है प्रशासन उनके खाते खुलवाने की भी पूरी व्यवस्था करें।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो बैठक की। उन्होंने बैठक में कहा कि इस बार की बाढ़ बहुत ही भयानक है, यह हवाई दौरे के दौरान भी देखा गया। इसके अतिरिक्त बैठक में मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्य, पर्व-त्योहारों की तैयारी, विधि व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि आंकड़ों के अनुसार बिहार में बाढ़ का कहर 19 जिलों के करीब पौने दो करोड़ लोगों को झेलना पड़ा है। अब तक 500 से अधिक लोग इस आपदा के कारण अपनी जान खो चुकें हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने बिहार दौरे के दौरान बाढ़ग्रस्त लोगों को 500 करोड़ की मदद देने का ऐलान किया।   

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!