मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस निराश: नायडू

Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 05:32 PM

notbandi  congress  m  venkaiah naidu  narendra modi

नोटबंदी पर कांग्रेस की आलोचना पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस ‘‘निराश’’ है।

गांधीनगर: नोटबंदी पर कांग्रेस की आलोचना पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस ‘‘निराश’’ है।  उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान नोटबंदी लागू करने की कांग्रेस में ‘‘कुव्वत’’ नहीं थी और विपक्ष केवल ‘‘गलत आरोप’’ लगा रहा है और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं है।  वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर समेलन में उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नोटबंदी का लोगों, गरीब लोगों, मध्य वर्ग, ईमानदार करदाताओं ने स्वागत किया। इसके लिए सभी लोग खुश हैं, धन अब बैंकों में पहुंच गया है। कितना धन काला है, कितना धन उजला है वह जांच के बाद पता चल जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता पर कांग्रेस और अन्य दल निराश हैं क्योंकि हर जगह सर्वेक्षण से पता चलता है कि 70 से 80 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के निर्णय की सराहना कर रहे हैं। वे इतना परेशान क्यों हैं और इस तरह के वाहियात आरोप क्यों लगा रहे हैं।’’  उन्होंने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी पर विरोध दर्ज कराने के लिए लोगों के पास जा रही है लेकिन लोगों ने उन्हें गुजरात के पंचायत चुनाव, गुजरात नगर निगम चुनाव, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, फरीदाबाद नगर निगम चुनाव और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ मतदान किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!