कश्मीर में आतंकियों के डर से पलायन करने को विवश हुए बाहरी राज्यों के श्रमिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 12:59 PM

outsider labourers are moving from kashmir

दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक बाहरी राज्य के श्रमिक की निर्मम हत्या किए जाने के बाद कश्मीर में रह रहे श्रमिकों में डर पैदा हो गया है। रविवार को अनंतनाग के अरवनी क्षेत्र में आतंकियों ने एक श्रमिक को गोली मार दी। इससे बाकी के श्रमिकों में डर...

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक बाहरी राज्य के श्रमिक की निर्मम हत्या किए जाने के बाद कश्मीर में रह रहे श्रमिकों में डर पैदा हो गया है। रविवार को अनंतनाग के अरवनी क्षेत्र में आतंकियों ने एक श्रमिक को गोली मार दी। इससे बाकी के श्रमिकों में डर बैठ गया है। घाटी में रोजी-रोटी कमाने के लिए गए मजदूर अब अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगे हैं। कुछ श्रमिकों ने जहां श्रीनगर जैसे मुख्य कस्बों का रु ख कर लिया है तो वहीं कई श्रमिक अपने घरों को लौटने की तैयारियंा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिस श्रमिक को गोली मारी गई है वह वर्षों से वहीं पर काम रहा था। अरवनी के बाछी इलाके में सोमवार को कई श्रमिक अपने घरों की तैयारियांं करते दिखे। कश्मीर में आतंकियों के कई ऐसे पोस्टर मिले हैं जिसमें बाहरी राज्य के श्रमिकों को घाटी छोडऩे के लिए कहा गया है।


एक श्रमिक  ने बताया कि उसके कई साथी घाटी छोडक़र चले गए हैं। वह भी दो तीन दिन में चला जाएगा। रियाज अहमद नामक के श्रमिक के अनुसार वह नौ वर्ष से घाटी में है पर उसे ऐसा डर पहली बार महसूस हो रहा है। उसके कई साथी घर वापिस चले गए हैं। उसके अनुसार उसे कुछ पैसे लेने हैं और वह लेकर वो भी घर चला जाएगा। श्रमिकों को डर है कि अरवनी में रविवार को जो हुआ है वो उनके साथ भी हो सकता है। फिलहाल बाहरी राज्य के श्रमिक कश्मीर में नहीं ठहरना चाहते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!