Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 05:09 PM
अलगाववादियों के इस्लामाबाद चलो मार्च के मद्देनजर शुक्रवार को श्रीनगर के ज्यादात्तर इलाकों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
श्रीनगर: अलगाववादियों के इस्लामाबाद चलो मार्च के मद्देनजर शुक्रवार को श्रीनगर के ज्यादात्तर इलाकों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के सात थानाक्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं अनंतनाग में भी प्रतिबंध लागू किए गए हैं। श्रीनगर के सफाकदल, नौहाटा, खान्यार और एमआर गंज पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है। वहीं करालखुद और मैसूमा में भी आंशिक तौर पर प्रतिबंध हैं। अलगाववादी नेता मीरवायज उमर फारूक को उनके निवास स्थान पर नजरबंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि अलगाववादियों के संयुक्त मोर्चंे ने कश्मीर में आज मार्च का आहवान किया था। अलगाववादियों ने इस्लामाबाद चलो का नारा दिया था। उनका आरोप है कि कश्मीरी कैदियों के साथ भारत सरकार अच्छा वर्ताव नहीं कर रही है और उन्हें कश्मीर से बाहर की जेलों में रखकर उनके साथ बुरा रवैया अपनाया जाता है।