जवानों की मौत से शिवसेना चिंतित, पूछा- कब तक बदार्शत करेगा भारत?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 01:56 PM

shiv sena worried by death of soldiers

शिवसेना ने सीमापार गोलीबारी की घटनाओं में जवानों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कब तक देश पाकिस्तानी सैनिकों और आंतकवादियों के हमलों को बर्दाश्त करेगा।  पार्टी ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के हालिया बयान की भी सराहना की है...

मुंबई: शिवसेना ने सीमापार गोलीबारी की घटनाओं में जवानों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कब तक देश पाकिस्तानी सैनिकों और आंतकवादियों के हमलों को बर्दाश्त करेगा।  पार्टी ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के हालिया बयान की भी सराहना की है। सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देने की बात कही थी।

देश ने 13 वर्षों में 1684 जवानों को खोया 
पार्टी ने दावा किया कि बिना किसी युद्ध के पिछले 13 साल में सीमा पार गोलीबारी में 1600 जवान मारे गए हैं जो कि गंभीर मसला है। उन्होंने कहा कि सेना दिवस के दिन भारतीय सेना ने हालांकि कुछ आंतकवादियों को मार गिराया लेकिन यह सामने आया है कि हर तीसरे दिन सीमा पार गोलीबारी में एक भारतीय जवान मारा जा रहा है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि इसलिए वास्तविक प्रश्न यह खड़ा होता है कि हमें कब तक पाकिस्तान की इन हरकतों को बर्दाश्त करना पड़ेगा? बिना किसी युद्ध के भारतीय सेना ने पिछले 13 वर्षों में 1684 जवानों को खो दिया। यह भयावह जानकारी है क्योंकि जवान पाकिस्तान गोलीबारी और आंतकवादी गतिविधियों में मारे गए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!