Edited By ,Updated: 20 Nov, 2016 09:23 AM
अब सैक्टर 44-ए की एक 32 वर्षीय महिला स्नैचिंग का शिकार हुई है। दोनों अपराधी एक बुलेट मोटरसाइकिल पर थे।
चंडीगढ़(बृजेन्द्र) : सैक्टर 44-ए की एक 32 वर्षीय महिला स्नैचिंग का शिकार हुई है। दोनों अपराधी एक बुलेट मोटरसाइकिल पर थे। वह इस महिला के घर के बाहर से महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना शाम के दौरान घटी। पर्स में 9 हजार रुपए, 4 ए.टी.एम. कार्ड्स, पैन कार्ड और वोटर कार्ड था। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।