Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 12:04 PM
जदयू के बागी नेता शरद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने साजिश रच चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को फंसाकर जेल पहुंचाया है। लालू बेकसूर हैं और उन्हें ऊपरी अदालत से न्याय जरुर मिलेगा। शरद यादव शुक्रवार...
पटनाः जदयू के बागी नेता शरद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने साजिश रचकर चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को जेल पहुंचाया है। लालू बेकसूर हैं और उन्हें ऊपरी अदालत से न्याय जरुर मिलेगा।
शरद यादव शुक्रवार को पूर्णिया जिले में लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन का आयोजन करने जा रहें हैं। वह इन दिनों संवाद यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़कर बिहार की जनता का मजाक उड़ाया है। इसका जवाब आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता वोट के माध्यम से देगी।
जदयू के बागी नेता शरद यादव ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा 150 सीटों का दावा कर रही थी लेकिन 99 पर ही सिमट कर रही गई। बहुत जल्द भाजपा का सफाया हो जाएगा।