नाबालिग ने बताई आपबीती,कहा- नक्सली बंदूक की नोक पर करते थे शोषण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 06:44 PM

the minor told that the naxalites used to exploit the gun

नक्सलियों के शोषण का शिकार 13 वर्षीय लड़की ने आज पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि माओवादियों ने उसका यौन शोषण किया और इसमें माओवादी संगठन का एक एरिया कमांडर भी शामिल था...

जमशेदपुर: नक्सलियों के शोषण का शिकार 13 वर्षीय लड़की ने आज पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि माओवादियों ने उसका यौन शोषण किया और इसमें माओवादी संगठन का एक एरिया कमांडर भी शामिल था। लड़की ने पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता को बताया कि उसका चाचा उसे नक्सली संगठन में ले गया जो खुद भी माओवादी था। उसने बताया कि वह माओवदी सदस्यों द्वारा की जाने वाली प्रताडऩा से तंग आ गई। उनमें से तीन-चार ने उसका यौन उत्पीडऩ किया जिनमें एरिया कमांडर कंडुलाना भी शामिल था।   

पीड़िता ने बताया कि वह सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ के दौरान माओवादियों के चंगुल से निकलने में सफल रही। वहां से निकलने के बाद उसने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक ने लड़की को मदद के रूप में 10 हजार रुपये का चेक सौंपा है। उपमंडल पुलिस अधिकारी सकलदेव राम ने कहा कि लड़की अपने पैतृक गांव वापस नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसे बाल कल्याण विभाग की देखरेख में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने उसे जल्द ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कंडुलाना के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं तथा पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि झारखंड के प. सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पोड़ाहाट जंगल के सोयामारी में बीते 26 जनवरी को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया था। वह नाबालिग माओवादी कमांडर जीवन कंडुलना के दस्ते में पिछले एक साल से शामिल थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!