भट्ठी में तपाने के नाम पर लड़कियों से दुष्कर्म करता था ‘मायावी बाबा’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 10:22 AM

was misbehaving with girls

फर्रुखाबाद और दिल्ली में आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय चलाने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर उनकी ही शिष्या ने आरोप लगाया है कि भट्ठी में तपाने के नाम पर ‘मायावी बाबा’ लड़कियों से रेप करता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि बाबा लड़कियों को...

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद और दिल्ली में आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय चलाने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर उनकी ही शिष्या ने आरोप लगाया है कि भट्ठी में तपाने के नाम पर ‘मायावी बाबा’ लड़कियों से रेप करता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि बाबा लड़कियों को नशे का इंजैक्शन लगाकर उन्हें अपने बस में कर लेता है। इसके बाद हर रोज उनका यौन शोषण करता है। दिल्ली में बाबा पर रेप का मुकद्दमा दर्ज होने बाद फर्रुखाबाद और कंपिल इलाकों के आश्रमों में सन्नाटा पसर गया है। बाबा इससे पहले फर्रुखाबाद में 1998 में संवासिनी से दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ व बिजली चोरी के आरोपों में जेल जा चुका है। उसी घटना के बाद वह चर्चा में आया था।
PunjabKesari
दिल्ली में रोहिणी के विजय विहार इलाके में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिद्धांतों से जुड़ा बताता है। 3 दिन पहले दिल्ली वाले आश्रम पर राजस्थान की एक लड़की को बंदी बनाने का आरोप लगा। लड़की 3 दिन पहले झुंझुनू से अपने घर से गायब हो गई थी और फोन की लोकेशन के आधार पर वह दिल्ली के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में मिली। रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने बताया कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की के मुताबिक आश्रम में रह रही सभी लड़कियों को बाबा अपने कमरे में बुलाता था। ‘भ_ी में तपाने’ के नाम पर उनका रेप करता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!