यशवंत सिन्हा का जेटली पर पलटवार, मैं नौकरी ढूंढ रहा होता तो आप यहां न होते

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 12:15 PM

yashwant sinha  s jaitley overturned

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भारत की अर्थव्यवस्था पर कड़ी आलोचना की थी जो मौजूदा वित्तमंत्री अरुण जेटली को नागवार गुजरी। जेटली ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जवाबी हमला बोला।

नई दिल्लीः भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भारत की अर्थव्यवस्था पर कड़ी आलोचना की थी जो मौजूदा वित्तमंत्री अरुण जेटली को नागवार गुजरी। जेटली ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जवाबी हमला बोला। जेटली ने सिन्हा को 80 साल की उम्र में नौकरी चाहने वाला करार देते हुए कहा कि वह वित्त मंत्री के रूप में अपने रिकॉर्ड को भूल गए हैं। उन्होंने आरोप लगााया कि सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पीछे-पीछे चल रहे हैं। वह भूल चुके हैं कि कैसे कभी दोनों एक दूसरे के खिलाफ कड़वे बोल का इस्तेमाल करते थे। वहीं जेटली को जवाब देते हुए यशवंत ने कहा कि अगर मैं नौकरी ढूंढ रहा होता तो जेटली यहां नहीं होते, वो कह रहे हैं कि मैं निजी हमले कर रहा हूं लेकिन ये सही नहीं है।

सिन्हा ने कहा कि अर्थव्यवस्था से जुड़ी कोई बात होगी तो उसके लिए वित्त मंत्री ही ज़िम्मेदार होंगे, गृह मंत्री नहीं। सरकार स्थिति को समझने में पूरी तरह असफल है। सरकार समस्या को सुलझाने की बजाए ख़ुद की पीठ थपथपाने में लगी है। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के जवाब पर यशवंत ने कहा कि मेरे बेटे को मेरे ही खिलाफ उतारकर सरकार मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, मैं भी निजी हमले कर सकता हूं, लेकिन उनके जाल में फंसना नहीं चाहता। बता दें कि इस मामले में अब सिन्हा के पुत्र और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भी कूद पड़े और सरकार की आर्थिक नीतियों का जोरदार बचाव किया। बता दें कि यशवंत खुलकर मोदी सरकार के खिलाफ मैदान में कूद पड़े हैं और जीएसटी और नोटबंदी को देश के विकास के खिलाफ बताया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!