Edited By ,Updated: 14 Jan, 2015 12:05 PM
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक नाबालिग लड़की को पढ़ने की उम्र में जबरन मंडप पर बिठाया गया।
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक नाबालिग लड़की को पढ़ने की उम्र में जबरन मंडप पर बिठाया गया। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने बताया कि मार्च 2014 में कुछ लोग उनकी बेटी को जबरन अगवा कर उसे कुल्लू जिला के सैंज के किसी गांव में ले गए। जहां उनकी बेटी की जबरन शादी करवाई गई है।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी को वहां से वापिस लाना चाहता है लेकिन उसे लड़के के घर वाले वापिस नहीं भेजना चाहते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जब नाबालिग लड़की की शादी हुई थी तो उस समय लड़के और लड़की के परिजन भी वहां मौजूद थे।
जिसके बाद इस मामले को लड़की पक्ष की ओर से तूल दिया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।