छावनी को चंडीगढ़ की तर्ज पर संवारना चाहते हैं डी.सी.

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 04:53 AM

article

अंग्रेजों के बसाए अम्बाला छावनी को डी.सी. मनदीप सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ शहर की तर्ज पर संवारने की बात कही है।

अम्बाला छावनी (जतिन/बराड़): अंग्रेजों के बसाए अम्बाला छावनी को डी.सी. मनदीप सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ शहर की तर्ज पर संवारने की बात कही है। इसी मकसद से डी.सी. निकलसन रोड पर अपनी कार से उतरे और करीब डेढ़ घंटे तक पंसारी बाजार, सदर बाजार, मेन सदर बाजार, रंधावा और राय मार्कीट के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से सिर्फ यही पूछते दिखाई दिए कि इस शहर को सुंदर कैसे बनाया जा सकता है? यदि आपके पास कोई सुझाव हैं तो वह उन पर बात करने के लिए तैयार हैं। डी.सी. ने इससे पहले नगर निगम सदर जोन का औचक निरीक्षण कर सख्ती भी दिखाई और टीम भावना से काम करने की हिदायत भी दी।

निगम कार्यालय में बने ज्वाइंट कमिश्नर कमलप्रीत कौर के कार्यालय में बैठकर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक किया। डी.सी. को इस दौरान 7 निगम कर्मचारी गैर-हाजिर मिले। इनमें से 4 कर्मचारी ऐसे थे जिनकी हाजिरी रजिस्टर में लगी थी और वे गैर-हाजिर थे। इसके अलावा 3 कर्मचारी ऐसे थे जिनका हाजिरी रजिस्टर में खाना खाली छोड़ा गया था। डी.सी. ने नदारद कर्मचारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे टीम भावना से कार्य करने में विश्वास रखते हैं और जो कर्मचारी मेहनत और लगन से अपनी ड्यूटी करते हैं, उन्हें वह सदैव प्रोत्साहित करने के पक्ष में हैं। जो कर्मचारी जानबूझ कर ड्यूटी से नदारद रहने के आदी हैं, उनके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। यदि उन्हें कोई दिक्कत आती है तो वह पहले कार्यकारी अधिकारी और उसके बाद संयुक्त आयुक्त से मिलकर बात करें। यदि फिर भी हल न हो तो वे किसी भी समय उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिल सकते हैं।

लोकल बॉडी से मंजूर करवाएंगे योजना
डी.सी. पंसारी बाजार में पैदल चलते रहे और बाजारों के दुकानदार डी.सी. के साथ चल पड़े। डी.सी. सदर बाजार में पहुंचे और बनाई गई सड़क व नाले पर डाली गई स्लैब को चैक किया। उन्होंने मौके पर दुकानदारों से पूछा कि आप बताएं इसमें क्या दिक्कत है? कुछ दुकानदारों ने काम को बढिय़ा बताया तो कुछ ने कहा कि स्लैब का लैवल ठीक नहीं है। डी.सी. ने एक्स.ई.एन. को कहा कि जिन 5 बाजारों में तोडफ़ोड़ के बाद अब नाला व स्लैब बनाई जाएगी उसे पुराने तरीके से न बनाकर नई तरीके से बनाएंगे। बाकायदा इसको अर्बन लोकल बॉडी हरियाणा से भी मंजूर करवाया जाएगा।

शौचालय के बारे में की पूछताछ
डी.सी. ने छावनी में दौरे के वक्त निगार रोड के किनारे बनाए जा रहे शौचालय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह शौचालय सुलभ शौचालय को दिया जा सकता था। इसके अलावा उन्होंने निगम द्वारा विजय रत्न चौक के नजदीक एक निजी एजैंसी के माध्यम से शौचालय के बारे में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि शौचालय पुरुषों के लिए खुला रखा जाता है जबकि महिलाओं के लिए बंद रहता है। शौचालय की देखभाल के लिए जिस कर्मचारी को लगाया है वह उसके सामने सामान व रेहड़ी लगा लेता है। डी.सी. ने निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि वे इस पर कार्रवाई करें और एजैंसी से यह कार्य वापस लेकर सुलभ संस्था या किसी अन्य माध्यम से चलाया जाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!