विवाहिता को लेने आए मायके वालों से मारपीट

Edited By ,Updated: 27 Feb, 2015 05:42 AM

article

दहेज को लेकर विवाहिता से ससुराल में की जा रही मारपीट का पता चलते ही जब मायका पक्ष बेटी की ससुराल पहुंचा तो ससुराल पक्ष ने उन पर ही हमला बोल दिया।

अम्बाला छावनी (जतिन): दहेज को लेकर विवाहिता से ससुराल में की जा रही मारपीट का पता चलते ही जब मायका पक्ष बेटी की ससुराल पहुंचा तो ससुराल पक्ष ने उन पर ही हमला बोल दिया। परिवार सदस्यों ने हमला होता देख अपनी बेटी व उसके 10 महीने के बच्चे को साथ लेकर वापस आना चाहा तो ससुराल पक्ष ने ऑटो के पीछे बाइकें लगाकर ऑटो पर पथराव भी किया। मामला गम्भीर होता देख महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया तो महेशनगर पुलिस उनके ऑटो को सिविल अस्पताल तक लेकर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

चंडीगढ़ निवासी स्वीटी ने बताया कि उसने अपनी बेटी नेहा की 5 साल पहले शादी कड़ासन निवासी ओम प्रकाश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बेटी को दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे। मां स्वीटी ने बताया कि बुधवार की रात जब बेटी को फोन किया तो उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वीरवार सुबह वह चंडीगढ़ से छावनी के बब्याल अपने भाई के पास आई और दोपहर करीब 2 बजे अपने भाई-भतीजे व अन्य परिवार सदस्यों के साथ बेटी का हालचाल लेने पहुंची तभी ससुराल पक्ष ने हमला बोल दिया। इस हमले में चंडीगढ़ निवासी विवाहिता नेहा व बब्लू, बब्याल निवासी रॉबट घायल हो गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!