बीरेंद्र सिंह बोले, कांग्रेस नेता जनता को कर रहे गुमराह

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 01:08 PM

article

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नए भूमि अधिग्रहण विधेयक को किसानों के हितों की रक्षा करने वाला बताते हुए कहा कि विपक्षी दल इसे लेकर भ्रांति फैला रहे हैं।

अंबाला: केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नए भूमि अधिग्रहण विधेयक को किसानों के हितों की रक्षा करने वाला बताते हुए कहा कि विपक्षी दल इसे लेकर भ्रांति फैला रहे हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन से यह हर स्तर पर किसानों के हितों की रक्षा करेगा। कुछ विपक्षी पार्टियां अफवाह फैला रही हैं कि राजग सरकार किसान विरोधी है जो पूरी तरह से गलत है।’’

सिंह ने कहा कि पूर्व की संप्रग सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून में कई खामियां थी जिसे सुधारा जा रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेतृत्व वाली अधिकतर सरकारों ने तत्कालीन संप्रग सरकार की ओर से लाए गए विधेयक में कुछ अहम संशोधन लाने की मांग की थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।’’

पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंह ने संप्रग सरकार पर लोकसभा चुनावों में राजनीतिक फायदे के लिए भूमि अधिग्रहण कानून लाने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता इस बिल के बारे में कमरे में होने वाली बैठक में कुछ बोलते हैं और बाहर आकर जनता को गुमराह करने के लिए अलग बोली बोलने लगते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!