'काश! दरिंदा मेरी डेढ़ वर्षीय बच्ची को बख्श देता'

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 12:22 PM

article

हरियाणा के सोनीपत में पीड़ित डेढ़ वर्षीय बच्ची की मां खुद को कौसती हुई बोली कि क्यों दरिंदे को पहचानने में वह भूल कर बैठी।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में पीड़ित डेढ़ वर्षीय बच्ची की मां खुद को कौसती हुई बोली कि क्यों दरिंदे को पहचानने में वह भूल कर बैठी। उसका कहना है कि मेरी डेढ़ वर्षीय की बच्ची को काश दरिंदा बख्श देता।

दुष्कर्म के बाद से बच्ची की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।

जानकारी अनुसार बिहार का रहने वाला परिवार काफी समय से शहर की एक कॉलोनी में रहा था। घर पर पत्नी और बच्चों को छोड़कर काम पर चला गया था। सुबह लगभग 9.30 बजे उनके घर एक मिलने वाला संतोष आ गया। 

संतोष मूल रूप से पिपराठोर, मधुबनी, बिहार का रहने वाला है और वह भी काफी समय से कबीरपुर स्थित एक मिष्ठान भंडार में काम करता है। संतोष के आने पर महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को संतोष के हवाले कर खुद दूध लेने चली गई। इसी दौरान आरोपी संतोष ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात कर डाली। बताया जा रहा है कि मां घर पहुंची तो उसने देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!