सिख व्यक्ति ने बदला धर्म, कबूला इस्लाम

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 12:57 AM

article

अफगानिस्तान के जावजान प्रांत में भारत के रहने वाले एक सिख व्यक्ति ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम अब्दुल रहमान रख लिया है।

काबुल : अफगानिस्तान के जावजान प्रांत में भारत के रहने वाले एक सिख व्यक्ति ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम अब्दुल रहमान रख लिया है। मीडिया की एक खबर के अनुसार उत्तरी जावजान में टोटा सिंह नाम के एक सिख व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया और उसका नाम अब अब्दुल रहमान हो गया है।  

सिंह दो साल पहले भारत से जावजान प्रांत की राजधानी शिबेरघन आया था। खबर में कहा गया कि वह इस्लाम धर्म कबूल करने के बारे में सोच रहा था और काफी अनुसंधान करने के बाद आखिरकार उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार सिंह ने कहा, ‘‘मैं भारत में कुछ समय जेल में रहा और वहां मुझे लगा कि मूर्तियों, जानवरों और पेड़ों की पूजा करना सही नहीं है।’’ उसने अपने भाई और परिवार के दूसरे लोगों को भी इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए राजी करने का प्रण लिया है। उसका परिवार पिछले दो दशकों से शिबेरघन में रह रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!