Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 11:30 AM
आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही संवेदनशील व बहुमुल्य अंग है।
चंडीगढ़: आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही संवेदनशील व बहुमुल्य अंग है। कहते हैं सामने आइए और खुलकर अंगदान कीजिए, इससे किसी को नई जिंदगी मिल सकती है लेकिन एक एेसा मामला सामने आया है जहां दान दी गई 2000 आंखों को कचरे में फेंक दिया गया।
एेसा काम देश के चार बड़ें संस्थानों में हुआ है। ये चार बड़े संस्थान हैं एम्स नई दिल्ली, पी.जी.आई. चंडीगढ़ व पी.जी.आई. रोहतक। आर.टी.आई. के द्वारा जानकारी मिली है कि इन संस्थानों ने बीते पांच साल के दौरान 2000 आंखों को कूड़े के डिब्बे में फेंक दिया।
इनैलो संसदीय दल के नेता दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने सरकार से कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।