अश्लील एम.एम.एस. बनाने वाला वकील गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 29 Mar, 2015 03:05 AM

article

नॉर्थ पुलिस ने एक किशोरी का अश्लील एम.एम. एस. बना उससे जबरन धंधा कराने वाले फरार वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: नॉर्थ पुलिस ने एक किशोरी का अश्लील एम.एम. एस. बना उससे जबरन धंधा कराने वाले फरार वकील को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वकील उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करता था। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति के 2-3 सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वकील देह व्यापार के धंधे में करीब 2 साल से लिप्त था और उसने रोहिणी व आर.के. पुरम में अपने ठिकाने बना रखे थे। 

डी.सी.पी. नॉर्थ के मुताबिक वकील द्वारा बनाए गए अश्लील एम.एम.एस. को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यू.पी. के बिजनौर में रहने वाली एक लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में पीड़िता को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत एक दलाल को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जांच के दौरान पता चला कि इनका मुख्य सरगना महेश चंद सागर नाम का व्यक्ति है जो उस दिन से फरार चल रहा था। वह पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करता था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!