सप्ताह के आरंभ में जानें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Edited By ,Updated: 30 Mar, 2015 07:54 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 30.03.15 सोमवार, चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र में, भाग्यांक 5, शुभ दिशा उत्तर, शुभ रंग हरा, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 30.03.15 सोमवार, चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र में, भाग्यांक 5, शुभ दिशा उत्तर, शुभ रंग हरा, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक। 

मेष: हेल्थ ठीक बनी रहेगी। टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: दिन असमंज भरा है। अपने काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझबूझ से चलें। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: दिन लकी है। बिजनेस में नजदीकी मित्रों की सलाह मानें। अंधविश्वास से बचें  और समझदारी से काम लें। स्टूडेंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: दिन परेशानियों भरा है। आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: प्रातः में आलस्य रहेगा। शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: कांफिडेंस भरा दिन है। दोस्तों व् सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

तुला: अकाउंट्स व लेनदेन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रफेशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। बिजनेस एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: सभी मसले स्वयं सुलझाएं। टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रखकर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: फाइनैंशल मामले कामयाबी से सेटल होंगे। पेंडिंग वर्क को दम लगाकर कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क तत्परता से कंप्लीट करें। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: दिन कशमकश भरा है। करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनेस में हुए मुनाफे का री-इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: परिजनों को पूरा टाइम दें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल पर छोड़ दें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: जरूरी मामलात पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!