Tarot Card Rashifal (4th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Dec, 2023 06:41 AM

tarot card rashifal

मेष- आज सारा दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ लाभ प्राप्त होंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज सारा दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ लाभ प्राप्त होंगे। किसी दुश्मन की हार की खबर मिल सकती है।
उपाय- आपको मंदिर में जा कर शंखनाद करना है और भोले बाबा की आरती भी करनी है।

वृष- आज घर में कोई मशीन ज्यादा तंग कर सकती है। बिजली के उपकरण आपको बदलने पड़ सकते हैं। कठिन से कठिन काम को पूरा करने में सफल होंगे।
उपाय- मंगल देव और शनि देव के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन- कपड़ों की खरीदारी के लिए दिन अच्छा है। किसी रिश्तेदार के आने के आसार हैं। जिसके आने से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
उपाय- आज गहरे पानी से दूर रहें।

कर्क- आज किसी महामारी का असर हो सकता है। घर के आस पास के वातावरण में कुछ ज्यादा ही नकरात्मक ऊर्जा महसूस होगी।  
उपाय- मन को शांत रखना होगा।
घर में सारा दिन महामन्त्र का जाप करें या सुनें।

सिंह- आज आपको कुछ ज्यादा ही शांति का प्रदर्शन करना होगा। जाने-अनजाने लोग आपसे उलझ सकते हैं। बिना किसी गलती के भी आपको सुनना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।
उपाय- आज सारा दिन हल्का खाना और फल आहार लें। ज्यादा मसाला आज न खाएं और एक छोटा पैकेट गर्म मसाला दान करें।

कन्या- आपके आस-पास का माहौल काफ़ी सुखद रहेगा। बिना किसी मेहनत के सारे काम बन जाएंगे। हर बात को सम्मान मिलेगा।
उपाय- एक लौंग और कपूर साथ में जलाना है।

तुला- शरीर दर्द से परेशान हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यावसायिक स्थल पर कुछ नए कांट्रैक्ट मिल सकते हैं।
उपाय- एक पानी वाला नारियल और 4 सूखी लाल मिर्च मंदिर में रख आएं।

वृश्चिक- आज आंखों से सम्बंधित कोई दिक्कत हो सकती है। स्वयं पर भरोसा रखकर किसी भी काम में हाथ डालें। संपर्क सूत्र बढ़ेंगे।
उपाय- किसी भी भिखारी या बीमार को दवाई दिलाएं।

धनु- अपने प्यार के साथ अच्छा टाइम पास होगा। आज हर मनोकामना पूरी होगी। कुछ बातों को छुपाकर रखें अन्यथा नज़र लगने का खतरा है।
उपाय- एक कागज़ पर अपना और अपने प्यार का नाम लिख कर किसी फूल से पिंक रंग का तिलक लगाएं। शाम तक अपने पास रखें।

मकर- अपने से छोटों से बहस हो सकती है। वाणी पर थोड़ा संयम रखें। वर्क प्लेस पर छवि व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  
उपाय- घर में खीर बना कर भगवान को भोग लगाएं। उसके बाद माता-पिता को खिलाएं। फिर सबको बांटें।

कुम्भ- घर में सारा सामान संभाल कर रखें, खासकर गोल्ड का सामान। जरा सी चूक नुकसान करवा सकती है। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
उपाय- 11 पीले फूल या पीली सरसों 250 ग्राम किसी जलती हुई आग में डालें।

मीन- पुरानी यादों का मेला आपको चिंता में डाल सकता है। कोई भी गलती न करें नहीं तो मेहनत खराब हो जाएगी। कोई बड़ा निवेश करेंगे।
उपाय- पांच बादाम साथ रखें और शाम को किसी पेड़ के नीचे रख दें।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!