PICS: पूर्व सांसद की पोती है MISS INDIA अदिति, हरियाणा से गहरा रिश्ता

Edited By ,Updated: 31 Mar, 2015 01:27 PM

article

फेमिना मिस इंडिया 2015 का ताज अपने नाम करने वाली अदिति आर्य गुड़गांव में रहती हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली मिस इंडिया अदिति आर्य के बारे में शायद ही आपको पता होगा

कुरुक्षेत्र: फेमिना मिस इंडिया 2015 का ताज अपने नाम करने वाली अदिति आर्य गुड़गांव में रहती हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली मिस इंडिया अदिति आर्य के बारे में शायद ही आपको पता होगा कि उसके परिवार का हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गहरा रिश्ता है इसलिए अदिति के मिस इंडिया बनने की खुशी कुरुक्षेत्र में भी मनाई गई।

अदिति के पिता देवेंद्र आर्य कुरुक्षेत्र के गांव तंगौर के रहने वाले हैं और उन्होंने यहीं से इंजीनियरिंग की है। देवेंद्र आर्य इस समय एक मल्टीनैशनल कंपनी में कार्यरत हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश अदिति के दादा लगते हैं। अदिति आर्य डॉ. रामप्रकाश के भाई वीरूराम आर्य की पोती हैं।

वीरुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल थे और यहीं गीता कॉलोनी में कई बरसों तक रहे। बाद में उनका परिवार करनाल और फिर गुड़गांव जाकर बसा। हालांकि अदिति का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनके मिस इंडिया पर बनने पर डॉ. रामप्रकाश और उनके परिवार को दिनभर बधाइयां मिलने का सिलसिला चला।

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश ने कहा कि अदिति ने परिवार ही नहीं, प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। बेटियां किसी से कम नहीं होती। फेमिना मिस इंडिया 2015 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिखाई दिए। इस मौके पर अनिल कपूर, चित्रांगदा सिंह, मनीषा कोइराला, सोनाली बेंद्रे, गौतम गुलाटी, सोनू निगम, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान सहित कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर नजर आए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!