हत्या कर शव खेतों में फैंका

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2015 02:37 AM

article

गांव रिटौली के खेतों में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है।

रोहतक: गांव रिटौली के खेतों में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के हाथ व पैरों में चोट पाई गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार गांव रिटौली निवासी महाबीर का शव मंगलवार सुबह गांव के खेतों में पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर प्रभारी गजेंद्र सिंह व एफ.एस.एल. की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस को मृतक के हाथ का अंगूठा कटा हुआ मिला और उसके पैरों पर भी चोट के निशान मिले। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महाबीर की हत्या किसने की इसका अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

मृतक शाम को निकला था घर से परिजनों के अनुसार महाबीर खेती-बाड़ी का काम करता था। मृतक के 3 बच्चे थे। सोमवार शाम को वह घर से घूमने की बात कहकर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव खेतों में पड़ा हुआ है। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महाबीर की हत्या साथ वाले खेत में की गई है। उसके बाद घसीटकर दूसरे खेतों में डाला गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!