'अम्बाला जेल को घोषित करो गोडसे का स्मारक'

Edited By ,Updated: 14 Apr, 2015 07:29 AM

article

भारत सरकार नत्थू राम गोडसे को अमर शहीद का दर्जा देकर अम्बाला जेल को स्मारक बनाने की घोषणा करे।ये मांग हरियाणा हिन्दू महासभा...

अम्बाला शहर(वनीता): भारत सरकार नत्थू राम गोडसे को अमर शहीद का दर्जा देकर अम्बाला जेल को स्मारक बनाने की घोषणा करे। ये मांग हरियाणा हिन्दू महासभा अभियान समिति के संयोजक मंडन मिश्र ने हिन्दू महासभा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए की। गोडसे के  विचारों को जन-जन तक पहुंचाए जाने की आवश्यकता है। इस समय वीर सावरकर द्वारा प्रतिपादित हिन्दू राष्ट्रवाद को अपनाने की आवश्यकता है। वीर दामोदर विनायक सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

देश की आजादी की लड़ाई में सावरकर ने कठोर यातनाओं को सहन करते हुए अंदमान निकोबार के काला पानी में जेल काटी थी। आज देश का हिन्दू समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। राम मंदिर हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है। मोदी सरकार सरकार को कश्मीर घाटी में हिन्दुओं की अलग कालोनी बनाने की योजना को अविलंब आरम्भ कर देना चाहिए। इससे कश्मीरी हिन्दुओं को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलेगा।

कश्मीर के विवाद का मूल कारण धारा 370 है। इस धारा को तुरंत हटा दिया जाना चाहिए। कश्मीर में मुफ्ती सरकार देशद्रोही संगठनों का साथ दे रही है। भाजपा द्वारा मुफ्ती सरकार को समर्थन दिया जाना गलत कदम है। इसलिए हिन्दू महासभा में नए आ रहे सदस्यों को वीर सावरकर के महान सिद्धांतों पर चलना चाहिए। इस अवसर नितिन कौशिक, रामौतार शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश सैनी आदि उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!