मोदी सरकार किसान, मजदूर, गरीब विरोधी: सोनिया

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2015 10:01 PM

article

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर किसान, मजदूर और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से किसान परेशान हैं और सरकार उनकी जमीन छीनने के लिए भूमि अध्यादेश जारी कर जख्म पर नमक छिड़ने की कोशिश कर रही है। पार्टी...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर किसान, मजदूर और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से किसान परेशान हैं और सरकार उनकी जमीन छीनने के लिए भूमि अध्यादेश जारी कर जख्म पर नमक छिड़ने की कोशिश कर रही है। पार्टी अध्यक्ष ने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस भले ही सत्ता से बाहर हो, पर वह प्रयासों में कोई कमी नहीं करेगी।


भूमि अधिग्रहण संशोधन में संशोधन के खिलाफ किसान रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी पूरी अक्रामक नजर आई। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ और सभी की सहमति से देश चलाने की बात करते थे। पर भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करते वक्त उन्होंने अधिग्रहण के वक्त किसानों की सहमति की शर्त को भी हटा दिया।


राजधानी के रामलीला मैदान में जमा भीड़ से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधने में कोई कमी नहीं की। उन्होंने कहा कि किसान की ताकत सरकार को बताने के लिए काफी है कि बस अब बहुत हो चुका। प्रचार के वक्त किए गए खोखले वादे किसान समझ चुके हैं। उनकी पैदावार के दाम लगातार घट रहे हैं और सरकार चुप है।


कांग्रेस अध्यक्ष ने गेहूं और धान की खरीद पर राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले बोनस का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस देती थी। पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद राज्यों ने बोनस देना बंद कर दिया है। किसानों की आत्महत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग अब कहां चले गए जो कहा करते थे कि अब किसानों का आत्महत्या करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।


इस दौरान किसान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पहुंचने से पहले मंच से सभी प्रदेश अध्यक्षों को बोलने का मौका दिया गया। पर जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने बोलना शुरु किया, तो मंच के ठीक सामने बैठे हरियाणा के लोगों ने नारेबाजी और वापस जाओ के नारे लगाने शुरु कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक गुलाबी पगड़ी बांधकर आए थे, ताकि उन्हें भीड में दूर से पहचाना जा सके। अशोक तंवर और हुड्डा गुट एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!