बादल पिता-पुत्र और सैणी रच रहे खैहरा के खिलाफ साजिश : बाजवा

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 03:18 AM

article

पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि बादल सरकार और पंजाब पुलिस ने द्वेष की राजनीति के तहत विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ...

चंडीगढ़ (शर्मा): पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि बादल सरकार और पंजाब पुलिस ने द्वेष की राजनीति के तहत विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस के अहम पदाधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा को टार्गेट बनाए जाने की बात कही। 

यहां एक पत्रकार सम्मेलन में बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल तथा डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैणी की तिकड़ी खैहरा की आवाज दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। बल प्रयोग से खैहरा को दबाने में नाकाम रहे बादल अब उनके खिलाफ फिरोजपुर में गठित एस.आई.टी. के जरिए आपराधिक केस दर्ज करने की साजिश रच रहे हैं।

बाजवा ने कहा कि खैहरा ने बादलों के खिलाफ विभिन्न शिकायतें दी थीं। वह सुप्रीम कोर्ट में दायर मामले, जिसमें बादल परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के केस की सुनवाई पंजाब से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है, में शिकायतकत्र्ता थे। उन्होंने सुखबीर द्वारा सनावर स्कूल को 1 करोड़ रुपए देने के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान डी.जी.पी. सैणी की जगह सुरेश अरोड़ा की नियुक्ति भी खैहरा के प्रयासों से हुई थी। खैहरा ने ही हवाला कांड में बिक्रम सिंह मजीठिया की जांच ई.डी. से करवाने की मांग की थी। बाजवा ने कहा कि यह तिकड़ी इन्हीं शिकायतों का बदला लेने के लिए खैहरा के खिलाफ साजिश रच रही है। 
 
खैहरा के विरुद्ध पहले भी पंजाब पुलिस ने पिछले 8 वर्षों के दौरान 6 केस दर्ज किए थे जिनमें से 5 में या तो उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है या फिर इनकी सुनवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। सिर्फ एक मामले में अभी नोटिस ही जारी हुआ है। 
उन्होंने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर, मजीठिया और कैरों की आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के 
 
साथ फोटो सार्वजनिक करते हुए कहा कि यदि खैहरा के ड्रग मामले में संलिप्त किसी व्यक्ति से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर जांच एस.आई.टी. कर सकती है तो इन फोटोग्राफ के आधार पर बादलों, मजीठिया व कैरों के आरोपियों के साथ संबंधों की जांच के लिए एस.आई.टी. क्यों नहीं गठित की। इस अवसर पर खैहरा के अलावा विधायक कुलजीत सिंह नागरा, एस.एस. चन्नी और गुरइकबाल कौर भी उपस्थित थे।
 
बाजवा ने कहा कि द्वेष की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही राज्यपाल से मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि खैहरा के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया तो पार्टी इसका प्रत्येक स्तर पर विरोध करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ सड़कों पर भी उतरा जाएगा।
 
खैहरा के बाद अब मेरी बारी: नागरा : विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने आशंका जताई कि खैहरा के बाद बादल सरकार उन्हें निशाने पर ले सकती है क्योंकि सदन व सदन के बाहर वह बादल सरकार की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार के मामलों को जोर-शोर से उजागर करते रहे हैं। उन्होंने बादल सरकार को चेताया कि इस जुल्म से वह डरने वाले नहीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!