महाराष्ट्र के एक और मंत्री ठेके में अनियमितता के आरोप से घिरे

Edited By ,Updated: 30 Jun, 2015 06:08 PM

article

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के समक्ष एक नया संकट उत्पन्न हो गया है जब महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री विनोद तावडे ...

मुंबई : महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के समक्ष एक नया संकट उत्पन्न हो गया है जब महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री विनोद तावडे के खिलाफ 191 करोड़ रुपए के ठेके को बिना निविदा के मंजूरी देने के मामले में अनियमितता के आरोप लगे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे के खिलाफ आरोप एेसे समय में लगे हैं जब कुछ ही दिन पहले राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ भी इसी तरह के आरोप लगे जिसमें ई निविदा की प्रक्रिया को पूरा किए बिना ही फरवरी में एक ही दिन में 206 करोड़ रुपए की खरीद का ठेका देने के आरोप हैं। 
 
तावडे से जुड़ा मामला शिक्षा विभाग से संबंधित है जिसमें महाराष्ट्र के 62,105 जिला परिषद स्कूलों में अग्निशमन यंत्र की आपूर्ति के लिए 11 फरवरी को बिना ई निविदा जारी किए ही शिक्षा निदेशक (प्राथमिक) कार्यालय को इसकी आपूर्ति का अनुबंध करने के लिए सरकारी प्रस्ताव जारी करने से संबंधित है। शिक्षा निदेशक (प्राथमिक) कार्यालय को अग्निशमन यंत्र की आपूर्ति के लिए दर तय करने का अनुबंध करने के लिए अधिकृत किया था। प्रत्येक अग्निशमन यंत्र 8321 रुपए में खरीदा जाना था और प्रत्येक स्कूल को एेसे तीन यंत्र प्रदान किए जाने थे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा आपत्ति व्यक्त किए जाने के बाद तावडे द्वारा मंजूर किये गए ठेके को रोक दिया गया। 
 
इसे तावडे ने मंजूरी दी थी। महाराष्ट्र में पहली भाजपा नीत सरकार ने तीन लाख रुपए से अधिक की खरीद के लिए ई निविदा को आवश्यक बनाया है। देवेन्द्र फडणवीस सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता तावडे ने हालांकि इन आरोपों से इंकार किया है। इससे पहले मुंडे ने भी अपने खिलाफ आरोपों को खारिज किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!