Edited By shukdev,Updated: 04 Jan, 2019 11:33 PM
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार से त्रिपुरा, दादर एवं नागर हवेली और महाराष्ट्र के लातूर की दो दिन की यात्रा पर होंगे। एक बयान के अनुसार वह इस यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह शनिवार को त्रिपुरा में पार्टी के ‘पन्ना प्रमुख’ के...
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार से त्रिपुरा, दादर एवं नागर हवेली और महाराष्ट्र के लातूर की दो दिन की यात्रा पर होंगे। एक बयान के अनुसार वह इस यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह शनिवार को त्रिपुरा में पार्टी के ‘पन्ना प्रमुख’ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, पार्टी के कोर ग्रुप और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
अगले दिन वह दादर एवं नागर हवेली पहुंचेंगे जहां वह सिल्वासा में पार्टी के एक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शाह इस केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी के बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में भी भाग लेंगे। वह इस यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के लातूर एवं नांदेड़ भी जाएंगे।