धोनी-विराट विवाद पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, मतभेद को बताया बिलकुल बकवास

Edited By ,Updated: 01 Jul, 2015 10:01 AM

article

भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच मतभेदों...

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच मतभेदों की रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे ‘सबसे बड़ी बकवास’ करार दिया।  
 
शास्त्री ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हैं और भारतीय टीम ‘ईमानदार खिलाडिय़ों का जमावड़ा’ है जो एक दूसरे के लिए खेलने पर विश्वास करते हैं। शास्त्री ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा कि यह (धोनी और कोहली के बीच मतभेद) सबसे बड़ी बकवास है जो मैंने सुनी। यह ईमानदार खिलाडिय़ों का जमावड़ा है जो एक दूसरे के लिए खेलने पर विश्वास करते हैं। यही वजह है कि पिछले साल हमने 70 प्रतिशत मैच जीते। 
 
उन्होंने कहा कि आपको देखना चाहिए कि वे एक दूसरे का सम्मान करते हैं। कोहली युवा है, उत्साही है। वह समय के साथ सीख लेगा। वह अभी केवल 26 साल का है। उसे एक दो साल तक कप्तानी करने दो।’’ शास्त्री ने वनडे के वर्तमान कप्तान धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने धोनी को लीजेंड करार दिया जो अपनी शर्ताें पर खेलते हैं।  
 
उन्होंने कहा कि धोनी सर्वकालिक महान खिलाड़ी है। वह एेसा खिलाड़ी है जो अपनी शर्ताें पर खेलता है। जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कई एेसे हैं जो 100 टेस्ट मैचों की उपलब्धि हासिल करना पसंद करते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!