Edited By ,Updated: 30 Jul, 2015 10:46 AM
मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन को नागपुर सेंट्रल जेल में गुरुवार सुबह 6:30 बजे फांसी दे दी गई। जानकारी के लिए बता दें कि जेल के नियमों के मुताबिक, याकूब को फांसी के फंदे से 7 फीट की गहराई तक लटकाया गया।
मुंबई: मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन को नागपुर सेंट्रल जेल में गुरुवार सुबह 6:30 बजे फांसी दे दी गई। जानकारी के लिए बता दें कि जेल के नियमों के मुताबिक, याकूब को फांसी के फंदे से 7 फीट की गहराई तक लटकाया गया।
फांसी देते समय जेल सुप्रिटेंडेट, सीनियर जेलर, एसपी, जेल डीआईजी, एडीजी, समेत 6 ऑफिसर मौजूद थे। उस समय जेल के अंदर की सारी सिक्युरिटी स्पेशल कमांडो और क्यूआरटी के पास थी। आपको बता दें कि याकूब मेमन का वजन 75 किलोग्राम था और फांसी के नियमों के अनुसार, वजन के हिसाब से उसे फांसी दी गई।