बिहार के युवा मंडल-कमंडल के झांसे में आने वाले नहीं: मोदी

Edited By ,Updated: 03 Aug, 2015 09:22 AM

article

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि बिहार के युवा मंडल-कमंडल के झांसे में अब आने वाले नहीं है और...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि बिहार के युवा मंडल-कमंडल के झांसे में अब आने वाले नहीं है और इस बार युवाओं ने तय कर लिया है कि प्रदेश में भाजपा की अगुवाई में ही सरकार बनाएंगे। भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां पार्टी की एनजीओ मंच की ओर से आयोजित नई सरकार सुशासन एवं युवा राजनीति पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अब मंडल-कमंडल के नाम पर युवाओं को भुलावे में नहीं रखा जा सकता।


युवा अब अपने भविष्य की ओर देख रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवान इस बार भाजपा के पक्ष में पूरी तरह से है और तय कर लिया है कि भाजपा की अगुवाई में ही सरकार बनाएंगे। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को अवसर दिया और इसके बाद 15 वर्षो तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पार्टी को मौका दिया।


इसी तरह 10 वर्षो तक मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार की पार्टी को भी लोगों ने अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार बिहार में भाजपा को भी काम करने का अवसर मिलना चाहिए।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!